मुंगेर के पर्यटन स्थल

मुंगेर पर्यटन के दृष्टिकोण से बिहार का एक प्रमुख जिला है। मुंगेर में कई पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल हैं। साथ ही प्रकृति की अनुपम भेंट के रूप में भीम बांध जहाँ गर्म पानी की अविरल धारा पर्यटकों को खास आकर्षित करता है। मुंगेर में अन्तराष्ट्रीय योग विश्वविद्यालय होने के कारण विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं। यहाँ की माँ चंडिका माता की महिमा अपरम्पार है। दूर दूर से श्रद्धालु मन्नत मांगने एवं पूर्ति होने पर पूजा करने आते हैं। मुंगेर शहर के शादीपुर में स्थित बड़ी दुर्गा महारानी की महिमा और ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है। हर वर्ष इनकी विशर्जन में निकली शोभा यात्रा लोगों को काफी आकर्षित करती है लाखों की भीड़ से गुजरती हुई माता की प्रतिमा लोगों की ऑंखें नम कर देती है। मलामास में ऋषि कुण्ड में लाखों की भीड़ जुटती है जहाँ लोग गर्म पानी के जल प्रपात में स्नान करते हैं। वैसे तो मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर रोज ही लोग स्नान करने आते हैं परन्तु माघ मास के पूर्णिमा को स्नान करने का एक अलग ही महत्व है। गंगा स्नान को रोज ही लोग पुरे परिवार के साथ इस दिन लोग गंगा स्नान करने आते हैं। दिसंबर-जनवरी के माह में मुंगेर जिले के खड़गपुर भीम बांध में आकर लोग नये साल का स्वागत करते हैं. यहाँ पर गर्म पानी की बहती धारा शरीर को स्फूर्ति प्रदान करता है. बीच तालाब में गोयनका शिव मंदिर और दर्शकों द्वारा बड़ी बड़ी मछलियों को भोजन करना अत्यंत मन को खुश करता है। बच्चों को तो अवश्य यह स्थान अभिवावकों को दिखानी चाहिये। ऐसे कई महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हैं जहाँ पर्यटक सपरिवार घूम सकते हैं। और अधिक जानकारी के लिये नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।